जयपुर। आस्था के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान में सप्तदिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ शनिवार प्रात 9 बजे संत मोनूराम महाराज संत गुरुदास, संत नवीन, जितेंद्र दाधीच , पो.सुनील आदि शिक्षकों के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलित एवं गणेश मंत्र के साथ किया गया। बाल संस्कार शिविर में 4 वर्ष से अधिक के बालक-बालिकाओं ने पंजीयन कराया। शिविर के अंतर्गत गुरुजनों के सानिध्य में योग,शास्त्र,संस्कार,प्रार्थना,सूर्य नमस्कार,गुरु प्रार्थनाष्टक ,भोजन मंत्र,प्रात काल प्रार्थना,गीता ज्ञान, वेद पुराणों का ज्ञान आदि का बेध कराया गया।
संतो ने बताया कि आज के समय में जहां नव पीढी संस्कारों से विहीन हो अपनी संस्कृति से विमुक्त होती जा रहे है पुनः संस्कृति को जीवित करने एवं बच्चों में धर्म संस्कृति अध्यात्म संस्कारों को पुनः निर्माण करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे बच्चों में धर्म के प्रति आस्था एवं संस्कृति का मंत्र संचार हो सके। शिविर के अंतर्गत सभी बच्चों को उपयुक्त पाठ्य सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई ।
शिविर का समापन शनिवार 3 जनवरी 2026 को किया जाएगा।




















