श्री शुक संप्रदाय पीठ बरसाना में श्री राम कथा एक जनवरी से

0
37
Grand Ram Katha event to be held at Rameshwar Tirtha on December 2
Grand Ram Katha event to be held at Rameshwar Tirtha on December 2

जयपुर। छोटे दादा गुरुदेव शुक सम्प्रदाय पीठाधीश रसिक माधुरी शरण महाराज की 127 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक से नौ जनवरी तक श्रीराम कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रवचन प्रतिदिन मध्याह्न 1:30 से शाम 5 बजे तक अजमेर रोड क्वींस कॉलोनी नीलकंठ कॉलोनी स्थित श्री सरस निकुंज की पीठ बरसाना में होंगे। वहां आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। कथा का शुभारंभ श्री शुक सम्प्रदाय पीठाधीश अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य एवं संरक्षण में होगा। व्यास पीठ पर आचार्य डॉ. राजेश्वर विराजमान होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शां एवं मर्यादाओं पर आधारित श्री राम कथा का भावपूर्ण एवं रसपूर्ण गुणगान करेंगे।

श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि सभी लोगों का अंग्रेजी वर्ष 2026 मंगलमय हो, सभी का कल्याण हो इस भाव के साथ कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। श्री शुक संप्रदाय पीठ की ओर से हर वर्ष यह आयोजन गत 25 वर्ष से जारी है।

कथा के दौरान विशेष प्रसंगों पर श्री ठाकुरजी की भव्य एवं मनोहारी झांकियां सजाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन श्री राम कथा आयोजन की रजत जयंती के पूर्ण होने के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। कथा के दौरान अनेक आचार्यों एवं संत-महात्माओं का आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here