सैनी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पंचमी को

0
49
The Saini community's mass marriage ceremony will be held on Basant Panchami.
The Saini community's mass marriage ceremony will be held on Basant Panchami.

जयपुर। जयपुर जिला माली सैनी समाज के तत्वावधान में 23 जनवरी (बसंत पंचमी) के अबूझ सावे पर जयपुर जिला माली सैनी समाज के 29 जोड़ो के 32वें सामूहिक विवाह समारोह का प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज को निमंत्रण दिया। संस्था कार्यालय पर नौ दिन के पीले चावल किए गए।

पीले चावल करने के बाद सभी सदस्यों के साथ संस्था अध्यक्ष रोशन सैनी श्री गणेश जी महाराज मोती डूंगरी प्रथम पूज्य की पूजा अर्चना कर निमंत्रण दिया । अध्यक्ष रोशन सैनी ने बताया 23 जनवरी (बसंत पंचमी) को महात्मा ज्योतिबा फुले बहुउद्देशीय भवन संस्थान क्षेत्र होम्योपैथिक यूनिवर्सिटी के सायपुरा सांगानेर में 29 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

इस दौरान भागचंद सैनी टाकडा विधायक बांदीकुई, मुख्य संरक्षक, कृष्ण सैनी,ओम जी राजोरिया , छुट्टन लाल सैनी संयोजक, योगेश तंवर अध्यक्ष मुहाना मंडी संयोजन, संजय सैनी जिम संयोजक, गणेश राम सैनी मान्यवास संयोजक, हनुमान सैनी हरमाड़ा सहसंयोजक, सुभाष सैनी, गौरी शंकर सैनी, यादराम सैनी, मूलचंद सैनी सहसंयोजक,बाबूलाल सैनी, (एमबी होटल) कार्यकारी अध्यक्ष, गणेश सैनी पूर्व पार्षद , कल्याण सैनी, ब्रह्म कुमार सैनी, भवानी शंकर माली, बहादुर मल सैनी,कौशल सैनी, विनोद सैनी, महेश सैनी,(स्वेज फॉर्म), रंजीत सैनी (हरमाड़ा) संजय सैनी,(जोहरी बाजार,) सूरज सैनी बलदेव ग्रुप,छोगाराम सैनी ,नेमी चंद सैनी (इमली वाला फाटक,) भंवर सैनी , हनुमान सैनी,प्रेम सैनी , दुर्गा लाल सैनी, शिला सैनी,( पूर्व पार्षद) रेखा सैनी (ब्रह्मपुरी,) ,कमला सैनी, रेखा सैनी (एडवोकेट) विमल सैनी संस्था के पधाधिकारी उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here