महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं रजिया बानो

0
41

जयपुर। महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रजिया बानो तथा प्रदेश सचिव पद पर एडवोकेट प्रवीण वर्मा को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्तियां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शकील अहमद ने संरक्षक विवेक बंसल की अनुमति से कीं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण नारोलिया, जयपुर शहर अध्यक्ष सैयद मासूम अली एवं उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्हें गांधी टोपी पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि ये नियुक्तियां राजस्थान में महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी विचारधारा के प्रचार-प्रसार तथा महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, आत्मनिर्भरता और सर्वोदय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

रजिया बानो लंबे समय से महिला अधिकार, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। वहीं एडवोकेट प्रवीण वर्मा राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हैं और सामाजिक न्याय व कानूनी सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे चुके हैं। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here