रोबोटिक सर्जरी और ट्रांसप्लांट में नवाचारों पर एक्सपर्ट ने किया अपडेट

0
68

जयपुर। जयपुर मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सीएमई (कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रोबोटिक सर्जरी और ट्रांसप्लांट जैसे आधुनिक चिकित्सा क्षेत्रों पर एक्सपर्ट चिकित्सको ने अपने विचार रखे। आयोजन में एपेक्स हॉस्पिटल समूह के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राजनीश, यूरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ जैन, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल यादव, डॉ. आशीष वर्मा, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अजयपाल सिंह, एसएमएस हॉस्पिटल के हेड, गैस्ट्रो सर्जरी डॉ. राम डागा समेत अन्य वक्ताओं ने पैनल डिस्कशन एवं प्रजेंटेशन के जरिए रोबोटिक्स एवं ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं एडवांस तकनीक के बारे में विस्तार से बताया।

आयोजन में शहर के करीब 250 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सचिन झवर ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों के जरिए चिकित्सको को मेडिकल नवाचारों से अपडेट रहने के अवसर मिलता है एवं लगातार बढ़ रहे रोबोटिक्स एवं ट्रांसप्लांट जैसे क्षेत्रों में हो रहे ग्लोबल डेवलपमेंट को समझने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर जेएमए के अध्यक्ष डॉ. जगदीश मोदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अशोक गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर जेएमए के सचिव डॉ. अनुराग तोमर ने सभी आगंतुकों, वक्ताओं और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here