विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर निकाली भव्य बाइक रैली

0
111

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को देशभर में आयोजित किए जा रहे विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत जन-जागरूकता फैलाने और हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से मानसरोवर भाग की कमला नेहरू नगर बस्ती में भव्य दुपहिया वाहन (बाइक) रैली का आयोजन किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी आठ फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना,सामाजिक समरसता को सशक्त करना तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। रैली में सैकड़ों युवाओं के साथ माताओं-बहनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और हाथों में भगवा ध्वज लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया।

यह बाइक रैली संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी संपर्क एवं जन जागरण अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। रैली में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों की उपस्थिति रही और इसके माध्यम से समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here