जयपुर। मिस डेजर्ट राजस्थान का पहला जयपुर ऑडिशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस ऑडिशन में पूरे राजस्थान से आई साठ मॉडल्स ने भाग लिया और अपनी कला-आत्मविश्वास व टैलेंट का शानदार प्रदर्शन किया। शो के आयोजक नरेंद्र कुमार गंगवाल एवं अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस ऑडिशन में जयपुर के साथ-साथ भरतपुर,अलवर,अजमेर,फुलेरा, सीकर,झुंझुनू सहित राजस्थान के कई शहरों की प्रतिभाशाली लड़कियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार आगे उदयपुर और जोधपुर में भी इस तरह के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद फरवरी में सेमीफाइनल और मार्च में जयपुर में ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।
आयोजक नरेंद्र कुमार गंगवाल ने बताया कि ऑडिशन में जूरी मेंबर्स के रूप में रजनीश जैन,रजनीश सिंह,अमित कुमार खंडेलवाल एवं पवन गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई और मॉडल्स को सही दिशा दिखाने में अहम योगदान दिया। वहीं शो मेंटोर कोनिका आर्य ने प्रतिभागियों को कैटवॉक और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। इसके अलावा इस कार्यक्रम के संयोजक दीपक अग्रवाल एवं पलक बंसल रहे। जिन्होंने पूरे आयोजन को आकर्षक और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और ग्लैमर का माहौल बना रहा।
अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को एल्बम सॉन्ग में लीड रोल और आने वाली शॉर्ट फिल्मों में काम करने का मौका भी मिलेगा। इस शो के माध्यम से राजस्थान की खूबसूरती,कला,वेशभूषा और संस्कृति को भी दर्शाया जाएगा। जिसकी झलक मंच पर साफ नजर आएगी।




















