गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय में 45 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

0
126
On Republic Day, 45 officers and employees were honored at the police headquarters.
On Republic Day, 45 officers and employees were honored at the police headquarters.

जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सलामी गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इस मौके पर उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी शर्मा ने सम्मानित किया।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने डीआईजी मनोज कुमार और शंकर दत्त शर्मा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। एडीजी बिपिन कुमार पांडेय को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। जबकि एडीजी एस. सेंगथिर, एडीजी लता मनोज कुमार, एडीजी प्रफुल्ल कुमार, आईजी विकास कुमार, आईजी अजयपाल लांबा, अंशुमन भोमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टाक, डीआईजी अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, आनंद शर्मा, राशि डोगरा डूडी, वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, राजर्षि राज, ज्येष्ठा मैत्रेयी, एएसपी मनस्वी चौधरी और सुनीता मीणा को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here