गायत्री महायज्ञ के साथ कराया विवाह दिवस संस्कार

0
63
The wedding anniversary ceremony was performed along with the Gayatri Mahayagna.
The wedding anniversary ceremony was performed along with the Gayatri Mahayagna.

जयपुर। गायत्री परिवार की ओर से अजमेर रोड के राणी सती नगर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह दिवस संस्कार मनाया गया। आमतौर पर विवाह की वर्षगांठ पर केक काटा जाता है वहीं यहां वेद मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं का भावभरा आह्वान पर सोडशोपचार पूजन किया गया। आचार्य पीठ से गायत्री कचोलिया, वर्षा गुप्ता और दिनेश आचार्य ने प्रज्ञा गीतों के साथ विवाह दिवस संस्कार संपन्न कराया।

नवल गुप्ता सहित अनेक दंपत्तियों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन दीपक नंदी ने बताया कि गायत्री परिवार में सभी सोलह संस्कार यज्ञ के साथ भारतीय प्राचीन वैदिक पद्धति से संपन्न कराए जाते हैं। विवाह दिवस पर दंपतियों को विवाह के दिन एक-दूसरे को दिए गए वचनों का पुन: स्मरण कराया गया।

वैवाहिक जीवन में आई थोड़ी-बहुत कटुता को भूलाकर प्रेम पूर्वक जीने की प्रेरणा दी गई।इससे पूर्व अग्नि प्रज्जवलन कर गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय महामंत्र से विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here