हिस्ट्रीशीटर ने किया सेना के जवान के घर पर कब्जा

0
37

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। देश की रक्षा करने वाले सेना के जवान को अब अपने हक के लिए बार-बार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहें है। सेना के जवान के मकान पर एक हिस्ट्रीशीटर ने जबरन उसके मकान पर कब्जा कर लिया।

पीड़ित जब अपने मकान को संभालने पहुंचा तो उसे मकान पर एक परिवार रहते हुए मिला। मकान पर कब्जे की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है।

गौरतलब है कि गोविंदगढ़ निवासी रोहिताश सिंह सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत है और करीब दो महीने पहले ही उसने रामनगरिया इलाके में स्थित विनायक एनक्लेव में मकान खरीदा था। ये मकान जेडीए क्षेत्र में आता है और पीड़ित ने इस मकान पर लोन भी ले रखा है।

मकान का कब्जा लेने के बाद पीड़ित अपनी ड्यूटी पर चला गया था। दो महीने बाद आकर देखा तो मकान को कोर्ट स्टे और विवादित मकान लिखा मिला। अंदर जाने का प्रयास किया तो वहां पर कुछ महिलाएं और बच्चे मकान में रहते हुए मिले। जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस और कंट्रोल रुम को दी।

पूछताछ करने पर सामने आया की महिला अपने परिवार सहित किराए पर रहे रहीं है और वो मकान का किराया कैलाश झालान को देती है। बताया जा रहा है कि कैलाश झालान गांधी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पूर्व में भी खाली मकान पर जबरन कब्जा करने के आरोप लग चुके है।

वहीं मकान पर कब्जा करने को लेकर अनिल कुमार मीणा का नाम सामने आ रहा है। वहीं थाना प्रभारी चंद्रभान का कहना है कि रोहिताश सिंह ने मकान की रजिस्ट्री नवंबर में करवाई गई है।

इस मकान में वर्ष – 2020 से लालसोट का परिवार पहले से रह रहा है। दोनों पक्षों से मामले से जुड़े कागजात मंगवाए गए है। फिलहाल मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here