कॉलेजों के आसपास गांजा बेचने वाला युवक गिरफ्तार

0
46
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान क्लीन स्वीप के तहत रामनगरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान क्लीन स्वीप चलाया जा रहा है। इसी के चलते रामनगरिया थाना पुलिस ने संदिग्ध युवक मोहम्मद साहिल (19) निवासी जिला पटना बिहार को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर गांजा बेचता था। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद—फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here