गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान सबके हाथ खाली, मोदी सरकार का बजट फेल: खाचरियावास

0
141

जयपुर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र सरकार के बजट को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि यह बजट देश की जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट भाषण के दौरान ही शेयर बाजार का गिरना इस बात का प्रमाण है कि यह बजट न देशहित में है और न ही आम आदमी के हित में।

खाचरियावास ने आरोप लगाया कि यह बजट आंकड़ों का मायाजाल है, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई ठोस समाधान नहीं दिया गया। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए गए, न ही जरूरी वस्तुओं को सस्ता किया गया और रोजगार सृजन को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ दवाइयों के दाम घटाने की घोषणा तो की है, लेकिन उन्हें पूरी तरह मुफ्त क्यों नहीं किया गया, यह बड़ा सवाल है। राजस्थान में पहले से ही कांग्रेस सरकार आम जनता को मुफ्त दवाइयां दे रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बजट उद्योगपतियों के हित में है, जबकि गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और नौजवान सभी को निराशा हाथ लगी है। जीएसटी और एजेंसियों के दबाव से व्यापारी वर्ग परेशान है और देश में निवेश व रोजगार का माहौल कमजोर हुआ है। खाचरियावास ने बजट को “जीरो बजट” बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here