विराट हिन्दु सम्मेलन के तहत निकाली शोभायात्रा

0
66

जयपुर। सनातन संस्कृति,सामाजिक समरसता और हिन्दु एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने वाले पर सर्व हिन्दु समाज,श्री राम बस्ती के बैनर तले विराट हिन्दु सम्मेलन का आदर्ष नगर,श्रीराम मंदिर के पीछे स्थित परमानंद भवन में किया। इस मौके पर निकली शोभायात्रा से सनातन संस्कृति व हिन्दु एकता का संदेश दिया गया।

संयोजक संपत सुराणा व अशोक राणा ने बताया कि यह शोभायात्रा आदर्श नगर,श्रीराम मंदिर के पीछे स्थित परमानंद भवन से शुरू हुई जो राम गलियों से सनातन संस्कृति व हिन्दु एकता का संदेश देती हुई वापस परमानंद भवन पहुंची।

जो विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस परमानंद भवन पहुंची,जहां पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महानगर के सर कार्यवाह अशोक शर्मा,स्वामी संपत कुमार अवधेशाचार्य जी महाराज गलतापीठ,जयपुर,गौसेवक रवि नैयर,निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति,वैदिक परंपराओं,सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन काल से चली आ रही हिन्दु संस्कृति आज भी उतनी ही प्रासंगिक है,जितनी पहले थी। हिंदू संस्कृति अविनाशी है। यह संस्कृति हजारों वर्षों की कठिन चुनौतियों, आक्रमणों और परिवर्तनों के बावजूद आज भी जीवंत है और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

उन्होंने समाज से आह्वान किया कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों को पहचानना और उन्हें जीवन में आत्मसात करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर मूल्य की स्थापना के लिए त्याग और तपस्या आवश्यक होती है।

नैतिकता, सामाजिक समरसता और संस्कारों को सुदृढ़ करने के लिए केवल विचार पर्याप्त नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण और कर्म से योगदान देना होगा। समाज तभी सशक्त बनेगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझेगा। इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही महिला मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके भारत माता की भी आरती की गई। अंत में उपस्थिजनों को प्रसादी वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here