खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा आज से

0
69
Selection trials for sports academies begin today.
Selection trials for sports academies begin today.

जयपुर। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा सवाई मानसिंह स्टेडियम में 03 फरवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए चयन स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा।

राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की सचिव नीतू बारूपाल ने बताया कि 03 व 04 फरवरी को कुश्ती-भरतपुर, साईक्लिं-बीकानेर, हँडबाल-जैसलमेर (बालक अकादमी), खेल संस्थान कुश्ती-भरतपुर और हैंडबाल-जयपुर (बालिका अकादमी), 04 व 05 फरवरी को एथलेटिक्स-गंगानगर व अजमेर (बालक), एथलेटिक्स अकादमी अजमेर, एथलेटिक्स बालिका खेल संस्थान-जयपुर भरतपुर व उदयपुर, प्रस्तावित एथलेटिक्स अकादमी-चूरू (बालक/बालिका), एथलेटिक्स व पॉवरलिफ्टिंग पैरा खेल अकादमी-जयपुर में चयन स्पर्धा आयोजित की जायेगी।

उन्होने बताया कि 05 व 06 फरवरी को तीरंदाजी अकादमी उदयपुर व डूंगरपुर (बालक) और तीरंदाजी अकादमी व खेल संस्थान जयपुर व उदयपुर (बालिका), 06 व 07 फरवरी को कबडड़ी अकादमी-करौली व चूरू (बालक), हॉकी अकादमी-जयपुर (बालक), हॉकी अकादमी-अजमेर, हॉकी खेल संस्थान-भरतपुर और कबड्‌डी अकादमी-चूरू, कबड्डी खेल संस्थान जयपुर, भरतपुर व उदयपुर (बालिका) और बालक कबड्‌डी अकादमी डीडवाना में प्रस्तावित है।

नीतू बारूपाल ने बताया कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही 07 व 08 फरवरी को बास्केटबाल अकादमी-जैसलमेर और सीनियर बास्केटबाल अकादमी-जयपुर (बालक), बास्केटबाल अकादमी-जयपुर और बास्केटबाल खेल संस्थान-उदयपुर (बालिका) के अलावा प्रस्तावित बास्केटबाल अकादमी-सीकर और प्रस्तावित बास्केटबाल अकादमी-बाडमेर (बालक) की चयन स्पर्धा आयोजित की जायेगी।

उन्होने बताया कि 08 व 09 फरवरी को फुटबाल अकादमी-कोटा, खेल संस्थान जयपुर (बालिका) और फुटबाल अकादमी-जोधपुर (बालक) के अलावा प्रस्तावित फुटबाल अकादमी-सीकर और बांसवाडा (बालक) की चयन स्पर्धा होगी। इसी प्रकार 09 व 10 फरवरी को वॉलीबाल अकादमी-जयपुर (बालिका) और वॉलीबाल अकादमी-झुंझुनू (बालक) के लिए चयन स्पर्धा होगी।

इसके अलावा बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग बालिका खेल संस्थान जयपुर में गत दो वर्षों में मेडल जीतने बाले खिलाडियों को वरियता दी जायेगी। प्रस्तावित बालिका खेल संस्थान मरतपुर और उदयपुर में चयन के लिए गत दो वर्षों में पदक जीतने वाले खिलाडियों को वरियता दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here