जयपुर- अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे कूदा

0
28

जयपुर। खोरा बीसल थाना इलाके में एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर रैलिंग तोड़ता हुआ 20 फीट नीचे आ गिरा। गनीमत रहीं की पुलिया के नीचे उस वक्त कोई वाहन नहीं था। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

इस हादसे में ट्रक चालक व खलासी को मामूली चोट आई। हादसे के बाद पुलिया के नीचे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

हेड कॉन्स्टेबल अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब पौने तीन बजे दिल्ली की ओर आ रहा एक ट्रक आ रहा था और अजमेर जा रहा था। तभी दादी का फाटक के समीप अन्य वाहन ने चलते हुए ट्रक की साइड दबा दी। जिससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया की रैलिंग तोड़ता हुआ करीब 20 फीट नीचे सर्विस लाइन में आ गिरा।

इस हादसे में ट्रक चालक सौखिन (32) पुत्र फजरु किशनगढ़ अलवर निवासी व चालक तासिर (19) पुत्र साहूल डाबरी ,गोविंदगढ़ ,अलवर निवासी ट्रक में फंस गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनो को घायल अवस्था में ट्रक से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से निजी अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के गर्दन और खलासी के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को सर्विस लाइन से हटा कर यातायात सुचारु करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here