प्रियुष हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैथ लैब शुरू

0
54
Priyush Hospital launches state-of-the-art cath lab.
Priyush Hospital launches state-of-the-art cath lab.

जयपुर। मानसरोवर स्थित प्रियुष न्यूरो एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित कैथ लैब का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. योगेश गुप्ता ने कैथ लैब का उद्घाटन करते हुए बताया कि अब यहाँ कंप्लीट न्यूरो इंटरवेंशन, के साथ संपूर्ण न्यूरो उपचार एवं आधुनिक कार्डियो इंटरवेंशनल सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

डॉ. योगेश गुप्ता ने कहा कि इस अत्याधुनिक कैथ लैब के माध्यम से ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन एंजियोग्राफी, न्यूरो वैस्कुलर डिजीज, हार्ट एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टेंटिंग, पेसमेकर इंप्लांटेशन तथा हृदय व मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं से संबंधित जटिल बीमारियों का इलाज अब कम समय में और अधिक सटीकता के साथ किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस कैथ लैब में पतले कैथेटर और एडवांस्ड इमेजिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है, जिससे बिना बड़ी सर्जरी के न्यूनतम चीरे द्वारा उपचार संभव है। इससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और शीघ्र स्वस्थ होने का लाभ मिलता है।

सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज गोदारा ने बताया कि नई कैथ लैब के शुरू होने से अब हॉस्पिटल में हाई-एंड कार्डियोलॉजी इंटरवेंशन की सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हो गई हैं। इसमें हार्ट एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, मल्टी-वेसल स्टेंटिंग, पेसमेकर इंप्लांटेशन, हार्ट के छेद की जाँच एवं उपचार, हार्ट अटैक के इमरजेंसी केस तथा जटिल हृदय रोगों का त्वरित इलाज शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here