
जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कार्यालय मुख्य सचिव एवं कार्मिक सचिव अर्चना सिंह को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव व सेवा अवधि में दो वर्ष की छूट दिए जाने की मांग की।
राठौड़ ने बताया कि पूर्व में दी गई छूट का लाभ लेने वाले कई कार्मिकों को इस वर्ष पदोन्नति से वंचित रखा गया, जिससे अनेक पद रिक्त रह गए। इसके चलते कई पात्र कार्मिक पदोन्नति से वंचित हो गए। उन्होंने मांग की कि इस वर्ष भी पूर्व में छूट का लाभ ले चुके कार्मिकों को पदोन्नति का अवसर दिया जाए।
महासंघ ने आगामी बजट वर्ष 2026-27 में भी बिना किसी शर्त के पदोन्नति के लिए दो वर्ष की छूट देने की घोषणा करने की मांग की है। शिष्टमंडल में बहादुर सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, नाथू सिंह गुर्जर, प्रभु सिंह रावत, पप्पू शर्मा, अजय लखन व अजय गोलछा सहित अन्य कर्मचारी नेता शामिल रहे।



















