राधे-राधे जन सेवा परिवार करेगा 21 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन

0
40
The Radhe-Radhe Jan Seva Parivar will organize a grand community feast on February 21st.
The Radhe-Radhe Jan Seva Parivar will organize a grand community feast on February 21st.

जयपुर। श्री गोविंद धाम में राधे-राधे जन सेवा परिवार जयपुर की ओर से आयोजित होने वाले नवम विशाल भंडारे के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। यह भंडारा आगामी 21 फरवरी को विश्वकर्मा रोड नंबर-4 पर आयोजित होगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम श्री गोविंद धाम में मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। जिसमें भंडारे के सफल आयोजन एवं जनकल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर श्री गोविंद धाम के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने राधे-राधे जन सेवा परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माला, दुपट्टा एवं प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा,समर्पण और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

राधे-राधे जन सेवा परिवार के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन लाभान्वित होते हैं। इस वर्ष आयोजित होने वाला यह नवम भंडारा भी सेवा और सद्भाव का प्रतीक बनेगा।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडेय, रोहित अग्रवाल, हिमांशु तांबी, सतपाल यादव, टोनी बारी, गीता खंडेलवाल, रश्मि तांबी एवं काव्या यादव सहित संस्था से जुड़े कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भंडारे की सफलता के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here