राजस्थान देश का पहला राज्य होगा जहां यूथ क्लब का होगा पंजीयन:डा. नीरज के. पवन

0
121
Rajasthan will be the first state in the country where youth clubs will be registered: Dr. Neeraj K. Pawan
Rajasthan will be the first state in the country where youth clubs will be registered: Dr. Neeraj K. Pawan

जयपुर। राज्य सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाते हुए नवीन युवा क्लबों (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र) के गठन का पंजीयन शुल्क 250 रुपये कर दिया है। जबकि पहले यह पंजीयन दस हजार रुपये में होता था। सभी नवीन युवा क्लबों का पंजीयन राजस्थान संस्था रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1958 के तहत होगा।

शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग तथा अध्यक्ष-राजस्थान युवा बोर्ड डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि राजस्थान देश में पहला राज्य होगा। जहाँ यूथ क्लबों का पंजीयन होगा और वह भी 250 रुपये में। इससे प्रदेश के ज़्यादा से ज़्यादा युवा खेलों से भी जुड़ेंगे और अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।

डा. नीरज के. पवन ने कहा कि पूरे प्रदेश में अब हर स्तर पर यूथ क्लबों का पंजीयन होगा, जिससे प्रदेश में फिट इंडिया की तर्ज पर चलाए जा रहे फिट राजस्थान कार्यक्रम को और अधिक बल मिलेगा। प्रधानमंत्री जिन चार जातियों की बात करते हैं उसमें से एक जाति युवा है।

उन्होंने कहा कि इस कदम से न केवल युवाओं को अपने क्षेत्र में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें समाज सेवा में भी जुड़ने का मौका मिलेगा। यूथ क्लबों के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

डा. नीरज के. पवन ने बताया कि यूथ क्लबों के गठन से प्रदेश में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जिससे राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने बताया कि यूथ क्लबों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें मजबूत बनाया जाएगा, जिससे वे अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

उन्होंने बताया कि यूथ क्लबों के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उन्हें नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। डा. नीरज के. पवन ने सभी ज़िला परिषद सीईओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी बैठक की और उसमें भी बताया था कि राज्य के युवाओं को सशक्त करने के लिए राज्य की समस्त जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं नगर निगम, नगर परिषद नगर पालिकाएँ के समस्त वार्डो में यूथ क्लबों का गठन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here