ग्राम पंचायत का सरपंच एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
53

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर ग्रामीण ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बाजवास पंचायत समिति परबतसर जिला डीडवाना-कुचामन के प्रशासक (सरपंच) राजेन्द्र प्रसाद मोयल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को परिवादी ने एक शिकायत दी थी की उसको ग्राम पंचायत बाजवास में वर्ष 2024-25 के दौरान सामग्री सप्लाई का टेंडर प्राप्त हुआ था। जिसकी अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गई थी। सामग्री सप्लाई का भुगतान प्राप्त हो चुका था, परंतु उसकी धरोहर राशि दो लाख रुपये ग्राम पंचायत बाजवास में जमा थी। जिसे लौटाने के लिए वह लगातार सरपंच राजेन्द्र प्रसाद मोयल को प्रार्थना पत्र एवं रिमाइंडर देता रहा। किंतु राशि वापस नहीं की गई। परिवादी द्वारा राज सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के पश्चात 27 जनवरी 2026 को उसे उसके कार्य की राशि प्राप्त हुई।

इसके बावजूद भी सरपंच द्वारा कमीशन के रूप में एक लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग रहा था। जिसके बाद एसीबी ने परिवादी की शिकायत का विधिवत सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर गुरुवार को सांचौर चौराहा थाना परबतसर जिला डीडवाना-कुचामन पर ट्रैप की कार्रवाई करते हुए एसीबी की जयपुर ग्रामीण टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सियाग ने सरपंच राजेन्द्र प्रसाद मोयल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here