बिजली बिल कम करने की एवज में 12 हजार की रिश्वत लेता लाइनमैन गिरफ्तार

0
156

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर ग्रामीण टीम ने जोधपुर डिस्कॉम के तकनीशियन प्रथम (लाइनमैन) हरिकिशन मीणा को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पर घरेलू बिजली बिल की राशि कम कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपी लाइनमैन 33/11 केवी जीएसएस नौसर कार्यालय सहायक अभियंता (पवस) जोधपुर डिस्कॉम मतोडा में पदस्थ है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जोधपुर ग्रामीण को शिकायत प्राप्त हुई थी कि आरोपी लाइनमैन हरिकिशन मीणा द्वारा परिवादी के घरेलू बिजली बिल की लगभग 80 हजार रुपए की राशि कम कराने की एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत मांगना प्रमाणित पाया गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए लाइनमैन हरिकिशन मीणा को परिवादी से 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here