
जयपुर। बीएपीएस संस्था द्वारा यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के न्यू जर्सी दिल्ली के अक्षरधाम सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्टोन मार्ट (पाषाण प्रदर्शनी) में भारतीय शिल्पकला की झलक प्रस्तुत की गई। इस प्रदर्शनी में राजस्थान और ओडिशा के कुशल शिल्पकारों द्वारा की गई लाइव शिल्पकारी आकर्षण का केंद्र रही।
बीएपीएस संस्था वर्षों से मंदिर निर्माण के माध्यम से अनेक शिल्पकारों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। संस्था न केवल उन्हें आजीविका प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें नशामुक्त, सदाचारी और संस्कारयुक्त जीवन जीने के लिए भी प्रेरित कर रही है।
संस्था ने शिल्पकारों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया है, जिसके माध्यम से राजस्थान के कारीगरों की पारंपरिक शिल्पकला अमेरिका, ब्रिटेन सहित 50 से अधिक देशों तक पहुँच रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा रही है।
राजस्थान के पत्थरों से निर्मित भव्य मंदिर आज देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं। इन मंदिरों के निर्माण के माध्यम से बीएपीएस संस्था सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की पताका विश्वभर में फहरा रही है।



















