जयपुर। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सांगानेर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 2.84 ग्राम स्मैक बरामद की गई है ।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संजीव नैन ने सांगानेर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले आरोपी की पहचान मोहन योगी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से अजमेर जिले के सरवाड़ का रहने वाला है जो वर्तमान में जयपुर के टोंक रोड, बी-2 बाईपास क्षेत्र में रह रहा था । फिलहाल पुलिस आरोपी से स्मैक के मुख्य सप्लाई स्रोत और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।




















