मीडियाटेक ने प्रीमियम स्मार्टफोन में निष्पादन, डायमेन्सिटी 9500एस और डायमेन्सिटी 8500 पेश किया

0
61

नई दिल्ली। सालाना दो अरब से अधिक कनेक्टेड डिवाइस को ताकत प्रदान कर रही विश्व की अग्रणी फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक ने दिल्ली में मीडियाटेक टेक डे में डायमेन्सिटी 9500एस और डायमेन्सिटी 8500 का अनावरण किया। ये दोनों ही चिपसेट्स अग्रणी एवं प्रीमियम स्मार्टफोन्स को नेतृत्व प्रदान करने के लिए विकसित किए गए हैं जो “ऑल बिग कोर” आर्किटेक्चर और उद्योग की अग्रणी एजेंटिक एआई क्षमताओं के बल पर बेजोड़ निष्पादन, कार्यक्षमता, एआई, इमेजिंग, गेमिंग और वायरलेस कनेक्टिविटी उपलब्ध कराते हैं। इस आयोजन में उपस्थित मीडिया के प्रतिनिधियों, टेक विश्लेषकों और ओईएम ने इन नए चिपसेट्स द्वारा प्रदर्शित नवप्रवर्तन और उन्नति को अनुभव किया। ओप्पो इंडिया और पोको इंडिया ने इस अवसर पर भारतीय बाजार के लिए अग्रणी मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500एस एसओसी पर आधारित स्मार्टफोन लाने की घोषणा भी की।

मीडियाटेक के कॉरपोरेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वायरलेस कम्युनिकेशंस बिजनेस यूनिट के महाप्रबंधक जेसी सू ने कहा, “वैश्विक स्मार्टफोन बाजार हिस्सेदारी में अग्रणी कंपनी के तौर पर हम उन्नत प्रौद्योगिकियों में हमारा निवेश बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं और अधिक से अधिक लोगों तक अद्भुत उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। यह मिशन डायमेन्सिटी चिपसेट के इस जोड़े से जाहिर है जोकि अधिक से अधिक लोगों तक जितना सर्वोत्तम संभव हो सके, निष्पादन और ऊर्जा दक्षता पहुंचाने के हमारे विजन को बरकरार रखते हुए और अग्रणी एवं प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव उपलब्ध कराने का इरादा रखते हैं।”

मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500एसः बेजोड़ अग्रणी अनुभव के लिए डिजाइन किया गया

अत्याधुनिक 3एनएम प्रोसेस पर आधारित और ऑल बिग कोर आर्किटेक्चर की खूबियों वाला मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500एस सुदृढ़ ऊर्जा दक्षता के साथ जबरदस्त निष्पादन देता है।

एक ऑक्टा-कोर सीपीयू की खूबियों वाले अग्रणी एसओसी में 3.73 गीगाहर्ट्ज तक एक कॉर्टेक्स- एक्स925 अल्ट्रा कोर, तीन कॉर्टेक्स-एक्स4 प्रीमियम कोर्स और चार कॉर्टेक्स-ए720 परफॉर्मेंस कोर्स मौजूद हैं। इसमें मोबाइल गेम्स का एक पूर्ण फ्रेम, तल्लीनता भरा अनुभव प्रदान करने और गेमर्स के निष्पादन की उम्मीद पूरी करने एवं एडवांस्ड रे ट्रेसिंग के सपोर्ट के लिए इमोर्टलाइज-जी925 जीपीयू भी एकीकृत है। डायमेन्सिटी 9500एस में शक्तिशाली एनपीयू को जेनरेटिव रीजनिंग और मल्टी-मोडल मॉडल्स के लिए महत्तम स्तर पर पहुंचाया गया है जिससे एक अधिक उन्नत अग्रणी एज कैमरा का अनुभव और विस्तृत कंटेंट निर्माण क्षमता सुलभ हो सके।

डायमेन्सिटी 9500एस की खूबियों में निम्नलिखित शामिल हैं-

· मीडियाटेक इमेजिक आईएसपी के जरिए रीयल टाइम 30एफपीएस मोशन ट्रैकिंग के साथ 8के फुल फोकस डॉल्बी विजन एचडीआर रिकॉर्डिंग।

· एडाप्टिव गेम टेक्नोलॉजी 3.0 (एमएजीटी 3.0) और फ्रेम टेक्नोलॉजी 3.0 (एमएफआरसी 3.0) ऊर्जा दक्षता काफी सुधारता है जिससे काफी लंबे समय तक बैटरी चलती है।

· 5जी रिलीज-17 मॉडम 4सीसी-सीए और 7जीबीपीएस डाउनलिंक तक सपोर्ट करता है।

मीडियाटेक 5जी अल्ट्रासेव 4.0 पावर सेविंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट
कमजोर कनेक्टिविटी के माहौल में नेटवर्क निष्पादन बढ़ाने के लिए डिजाइन एआई नेटवर्क सुइट 2.0।
मीडियाटेक एक्स्ट्रा रेंज 3.0 टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट, इनडोर वाईफाई कवरेज का विस्तार एवं 5 किलोमीटर तक फोन से फोन ब्लूटूथ डायरेक्ट कनेक्शन सुगम बनाता है।

मीडियाटेक डायमेन्सिटी 8500: अल्ट्रा-फास्ट प्ले के लिए जबरदस्त निष्पादन

मीडियाटेक डायमेन्सिटी 8500 एक ऊर्जा दक्ष 4एनएम प्रोसेस अपनाता है और इसमें ऑल बिग कोर सीपीयू आर्किटेक्चर मौजूद है जिसमें 3.4गीगाहर्ट्ज तक की फ्रिक्वेंसी के साथ आठ कॉर्टेक्स-ए725 कोर्स शामिल है जो निष्पादन एवं ऊर्जा दक्षता में और सुधार लाता है। डायमेन्सिटी 8500 सटीक शेड्यूलिंग टेक्नोलॉजी और एलपीडीडीआर5एक्स 9600 एमबीपीएस मेमोरी को उच्च ट्रांसमिशन स्पीड के साथ सपोर्ट करता है ताकि यूज़र्स दैनिक उपयोग, गेम्स और विभिन्न कार्यों में निर्बाध एवं लंबी बैटरी लाइफ का आनंद ले सकें।

पूर्ण अपग्रेडेड कंप्यूटिंग कोर एवं गेमिंग इंजन के साथ डायमेन्सिटी 8500 प्लेयर्स को पूर्ण फ्रेम स्टैबिलाइजेशन, रैपिड लोडिंग और उच्च ऊर्जा दक्षता के साथ तरोताजा करने वाला अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ ही, डायमेन्सिटी 8500 में मुख्यधारा के मोबाइल गेम्स के लिए रे ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया गया है जिससे वास्तविक इमेज वाली गुणवत्ता का प्रभाव मिलता है और प्लेयर्स की तल्लीनता काफी बढ़ जाती है।

डायमेन्सिटी 8500 की खूबियों में निम्नलिखित शामिल हैं-

· मीडियाटेक का आठवीं पीढ़ी का एनपीयू, वैश्विक मुख्यधारा के बिग लैंग्वेज मॉडल्स (एलएलएम/एमएलएलएम) और इमेज जेनरेशन मॉडल्स को सपोर्ट करता है।

इसमें एकीकृत माली-जी720 जीपीयू, पूर्व की पीढ़ी की तुलना में 25% अधिक निष्पादन प्रदान करता है।
यह एआई अल्ट्रा-क्लियर टेलीफोटो एल्गोरिथम को सपोर्ट करता है।
डायमेन्सिटी एआई सेमैंटिक इंजन अपने विवेक से इमेज कंटेंट फ्रेम्स महत्तम स्तर पर ले जा सकता है।

मीडियाटेक इंडिया व दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के निदेशक (मार्केटिंग एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज सिद्धार्थ ने कहा, “मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500एस और डायमेन्सिटी 8500 की लांचिंग के साथ हम अग्रणी अनुभव को लोकतांत्रिक बना रहे हैं। ऑल बिग कोर आर्किटेक्चर, एजेंटिक एआई और अग्रणी इमेजिंग क्षमताओं से युक्त ये चिपसेट्स व्यापक स्तर पर दर्शकों को अगली पीढ़ी के अनुभव उपलब्ध कराते हैं।”

ओप्पो इंडिया के संचार प्रमुख गोल्डी पटनायक ने कहा, “डायमेन्सिटी 9500 से ताकत प्राप्त करने वाली फाइंड एक्स9 सीरीज की सफलता के आधार पर ओप्पो जल्द ही भारत में फाइंड एक्स9एस पेश करेगी जो मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500एस से युक्त फाइंड एक्स9 सीरीज में एक नई पेशकश होगी। फाइंड एक्स9 प्रो को उद्योग जगत के कई अवार्ड प्राप्त हुए हैं। ओप्पो के अग्रणी इकोसिस्टम में प्रवेश बिंदु के तौर पर यह हमारे इंजीनियरिंग दर्शन के अनुसार एक परिष्कृत एवं संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसमें और विवरण हमारे आधिकारिक संचार के जरिए साझा किया जाएगा।”

पोको इंडिया के मार्केटिंग लीड केन शेखर ने कहा, “पोको में निष्पादन हमारे दर्शन का केंद्र बिंदु है जो यह मार्गदर्शन करता है कि हम किस प्रकार से हमारे डिवाइस को डिजाइन कर उसका निर्माण करते है। मीडियाटेक के साथ हमारी लंबे समय से जारी साझीदारी, वास्तविक दुनिया के स्मार्टफोन निष्पादन में सार्थक अपग्रेड प्रदान करने पर एक साझा फोकस के जरिए इस दृष्टिकोण को मजबूत करती है। हम मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500एस को विकसित करने के लिए मीडियाटेक टीम को बधाई देते हैं और हमें एक पोको स्मार्टफोन पर जल्द ही इस एडवांस्ड प्लेटफॉर्म को लाने के लिए गर्व है। यह चिपसेट निष्पादन आधारित अनुभवों की एक नई पीढ़ी को समर्थ बनाएगा और हमारे आगामी डिवाइस के साथ हमारा लक्ष्य एक ऐसा मानक तय करना है जो यूज़र्स के लिए वास्तव में मायने रखे।”

मीडियाटेक डे प्रतिदिन के जीवन को आकार देने वाले नवीनतम नवप्रवर्तन को प्रदर्शित करना वाला एक इंटरऐक्टिव प्लेटफॉर्म है जो एडवांस्ड टेक्नोलॉजी उपभोक्ताओं की पहुंच में लाने की मीडियाटेक की प्रतिबद्धता रेखांकित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here