श्री सालासर ओवरसीज प्राईवेट लिमिटेड कंपनी समेत निदेशक और कर्मचारियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

0
194

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में प्लॉट का सपना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले श्री सालासर ओवरसीज प्राईवेट लिमिटेड कंपनी समेंत उसके कर्मचारी के खिलाफ 17 साल बाद धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी के निदेशक ज्ञान चंद अग्रवाल पूर्व में कई ऐसे मामलों में विवाद में घिरे हुए है। जिसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में तीन सौ से अधिक धोखाधड़ी का मामले दर्ज है।

गौरतलब है कि श्री सालासर ओवरसीज प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक ज्ञानचंद अग्रवाल, कर्मचारी प्रमोद कुमार अग्रवाल और बद्री ने पीड़ित दिल्ली निवासी बृज मोहन खन्ना और जयपुर निवासी रमेश चंद से वर्ष 2008 में नारायण विहार, अजमेर रोड स्थित आवासीय भूखंड दिलाने के नाम पर संपर्क किया था। आरोप है कि कंपनी प्रतिनिधियों ने उन्हें प्लॉट संख्या 163 (200 वर्ग गज) आवंटित किया और इसके एवज में पूरी राशि वसूल ली।

जिसके पश्चात जेडीए शुल्क, विकास कार्य और अन्य मदों के नाम पर अतिरिक्त चॉर्ज वसूल लिया। पूरा भुगतान करने के बावजूद न तो पीड़ितों को प्लॉट का कब्जा दिया गया और न ही पट्टा जारी किया। इसके बाद कंपनी ने बाउंड्री वॉल और कमरे के निर्माण के नाम पर नकद 1.50 लाख रुपये और वसूल किए। काफी समय तक टालमटोल के बाद वर्ष 2009 में पुराने प्लॉट को बदलकर नया प्लॉट संख्या 298(D) आवंटित करने का आश्वासन दिया ।

लेकिन उसका भी कब्जा नहीं दिया गया। पीड़ितों के अनुसार, अप्रैल 2025 में जब दोबारा मौके का निरीक्षण किया गया, तो वहां न तो कोई प्लॉट मिला और न ही कोई निर्माण. पाया गया। पीड़ित ने आरोपियों के कार्यालय में जाकर संपर्क किया तो वहां भी ताला लगा मिला। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here