जयपुर में ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक में संगठन विस्तार और यूजीसी मुद्दे पर चर्चा

0
58
The National meeting of the Brahmin Federation in Jaipur included discussions on organizational expansion and the UGC issue.
The National meeting of the Brahmin Federation in Jaipur included discussions on organizational expansion and the UGC issue.

जयपुर। आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित एस.डी. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देशभर से 30 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अध्यक्षीय संबोधन में पंडित एस.डी. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि प्राचीन काल से ‘सर्वे भवन्तु सुखिन’ की भावना के अनुरूप कार्य करते आ रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के हित में सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी के हित से जुड़े प्रावधानों को सोच-समझकर लागू किया जाना चाहिए, जिससे किसी प्रकार का टकराव न हो और सामाजिक समन्वय बना रहे।

फेडरेशन के महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि बैठक में यूजीसी प्रकरण पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया और आमजन की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान की मांग की गई। राष्ट्रीय सचिव अश्विनी तिवारी ने संगठन को देशभर में मजबूत करने और यूजीसी प्रकरण के निष्पादन के लिए राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया।

बैठक को राजस्थान अध्यक्ष आर.एस. जैमिनी ने भी संबोधित करते हुए सभी सवर्ण समाजों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही। दो दिवसीय अधिवेशन के समापन अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें रघुरमाया, लक्ष्मीनारायण, सुरेश द्विवेदी, पंकज मिश्रा, रविंद्रन, रमेश ओझा, आर.डी. शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रभात मिश्रा, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, एन. मालिनी, सूर्यकांता, श्रद्धा सारंगी, कविता मिश्रा एवं कीर्ति द्विवेदी सहित अन्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here