स्मार्ट सिटी के तहत अस्पतालों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं: डॉ. गौरव सैनी

0
62
Hospitals will get modern facilities under the Smart City project: Dr. Gaurav Saini
Hospitals will get modern facilities under the Smart City project: Dr. Gaurav Saini

जयपुर। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गौरव सैनी ने शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल का निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी तथा जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. सैनी ने विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता,सुरक्षा मानकों और समय सीमा का विशेष रूप से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यों को 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत अस्पताल में किए जा रहे विकास कार्य सीधे तौर पर मरीजों की सुविधा से जुड़े हैं। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कार्यों में गुणवत्ता,सुरक्षा एवं मरीजों की सहज आवाजाही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में आवागमन एवं रास्तों से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

इस संबंध में डॉ. सैनी ने बताया कि चौगान स्टेडियम प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन के साथ शीघ्र ही एक संयुक्त बैठक आयोजित कर यातायात एवं आवागमन संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए गए, जिससे आने वाले समय में मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डॉ. सैनी ने कहा कि जयपुर स्मार्ट सिटी का लक्ष्य शहर में आधुनिक,सुलभ एवं नागरिक-हितैषी अधोसंरचना का विकास करना है, ताकि जयपुर वासियों को बेहतर जीवन स्तर और उच्च गुणवत्ता की सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here