सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स बजट की सही जानकारी जनता तक पहुंचाएं : मदन राठौड़

0
40
Social media influencers should convey accurate information about the budget to the public: Madan Rathore
Social media influencers should convey accurate information about the budget to the public: Madan Rathore

जयपुर। भाजपा सोशल मीडिया,आईटी एवं मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में इनफ्लुएंसर समिट का आयोजन किया गया। समिट को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी बजट है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग सभी के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से आह्वान किया कि वे बजट की वास्तविक उपलब्धियों, तथ्यों और जनहितैषी नीतियों को सरल भाषा में आमजन तक पहुंचाएं। राठौड़ ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बनाने की स्पष्ट दिशा तय करता है तथा आर्थिक विकास के साथ सामाजिक न्याय और समावेशी प्रगति को भी मजबूती देता है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के समन्वय से ही सरकार की नीतियों और योजनाओं की सही जानकारी जनता तक पहुंचाई जा सकती है। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिरेंद्र कौशिक ने सोशल मीडिया को जनमत निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए रचनात्मक कंटेंट के जरिए बजट की सकारात्मक जानकारी प्रसारित करने पर जोर दिया।

प्रदेश आईटी प्रभारी अविनाश जोशी ने डिजिटल टूल्स और डेटा आधारित संवाद के माध्यम से संदेशों के व्यापक प्रचार की बात कही। इस कार्यक्रम में बजट की प्रमुख घोषणाओं, योजनाओं और आम नागरिक से जुड़े पहलुओं को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here