स्टोन,आर्किटेक्चर और शहरी विकास भारत की ताकत : अर्जुन राम मेघवाल

0
37

जयपुर। लघु उद्योग भारती, सीडॉस एवं रीको के संयुक्त तत्वावधान में जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के समानांतर चल रहे दो दिवसीय जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फेस्टिवल के क्लोज़िंग सेशन में भाग लेकर औपचारिक समापन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्टोन, आर्किटेक्चर और शहरी विकास भारत की आर्थिक व सांस्कृतिक शक्ति के अहम स्तंभ हैं। उन्होंने राजस्थान के स्टोन उद्योग की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भूमिका को रेखांकित करते हुए सस्टेनेबल माइनिंग, वैल्यू एडिशन और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया।

फेस्टिवल के दूसरे दिन मास्टर स्पीक सेशंस, पैनल डिस्कशन और स्टूडेंट इंस्टॉलेशन्स आकर्षण का केंद्र रहे। आर्किटेक्ट जितेंद्र मेहता ने ‘इंदौर डेवलपमेंट मॉडल’ पर आधारित सत्र में संतुलित शहरी नियोजन और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रकाश डाला। ‘रिइनवेंटिंग लोकल स्टोन विद मॉडर्न टेक्नोलॉजी’ और ‘स्टोन इन द एज ऑफ ग्लास एंड स्टील’ विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

समापन दिवस पर आंध्र प्रदेश के खान मंत्री कोल्लू रविंद्र गरु ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्टोन सेक्टर में अंतरराज्यीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। फेस्टिवल में आर्किटेक्चर छात्रों और युवा आर्किटेक्ट्स की सक्रिय भागीदारी रही, जिनकी डिज़ाइन इंस्टॉलेशन्स को सराहना मिली। जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 ने स्टोन इंडस्ट्री, वास्तुकला और शहरी विकास के बीच संवाद का सशक्त मंच प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here