विराट हिन्दू सम्मेलन: समरसता से एकता का दिया संदेश

0
64
Virat Hindu Conference: A message of unity through harmony was given.
Virat Hindu Conference: A message of unity through harmony was given.

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर महानगर की शालीमार बस्ती इकाई की ओर से रविवार को सर्व हिन्दू समाज के नेतृत्व में भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर, हीरानगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा योग एवं व्यायाम प्रदर्शन, महाभारत पर आधारित नाट्य प्रस्तुति तथा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है। समाज को जोड़ने और संस्कारों को सशक्त करने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। सांस्कृतिक चेतना के माध्यम से ही सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।

राष्ट्रीय सिख संगत के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुचरण सिंह गिल ने कहा कि हिंदू और सिख समाज की जड़ें एक साझा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हैं। सनातन मूल्य ही राष्ट्र की एकता और अखंडता का आधार हैं।

मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित झालानी ने कहा कि हिंदू समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती सांस्कृतिक विस्मृति है। शिक्षा और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ना समय की मांग है।

सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़,पूर्व सांसद मनोज राजोरिया,ब्राह्मण समाज प्रमुख मधुसूदन शर्मा सहित संत समाज,युवाओं, मातृशक्ति एवं सामाजिक बंधुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here