नौ साल से फरार चल रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
60
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने जमीनों के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों से करोड़ो की ठगी करने वाले शातिर बदमाश को नौ साल की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों नौ साल से फरार चल रहा था और इस पर इनाम घोषित था।

उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि परिवादी एसडी मैसर्स शिव ज्ञान बिल्डकॉन प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक उमंग सावलकार पुत्र सुरेश सांवलका ,गोविंद मार्ग राजापार्क निवासी ने मामला दर्ज कराया था की महादेव उर्फ महादेव बागडी व बिरदीचंद धानका ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनेक लोगों से कूटरचित दस्तावेजा के आधार पर एक ही भूखंड को अनेक लोगों को फर्जी तरीके से बेचान कर दिया।

महादेव उर्फ महादेव बागडी भू -माफिया किस्म का व्यक्ति है। ये प्लाटों के कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भोले-भाले लोगों को फंसाता है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु की। जिसके बाद गिरोह का मुख्य सक्रिय बदमाश शिवपाल जाट फरार हो गया।

नौ साल तक आरोपी विभिन्न जगहों पर फरारी काटता रहा । पुलिस ने तकनिकी सहायता के आधार पर आरोपी शिवपाल सिंह (35) पुत्र हनुमान जाट लक्ष्मणगढ, सीकर निवासी को दबोच लिया। इस प्रकरण के निस्तारण में स्पेशल टीम में शामिल कॉन्स्टेबल पूरण की अहम भूमिका रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here