मारपीट के दो वांछित बदमाश गिरफ्तार

0
27
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मारपीट कर फरार होने के काम में ली गई थार गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से फरारी काटने व उसमें सहयोग करने वालों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

उपायुक्त पूर्व सजीव नैन ने बताया कि 15 जनवरी 2026 की शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास परिवादी पवन कुमार सांगानेर निवासी ब्लू मून होटल के सामने एक चाय की दुकान पर बैठा तो और पतंग देख रहा था। इसी दौरान एक थार गाडी से अजय मीणा ,नरेश कुमार चौधरी व दो लडके अन्य लड़के आए । नरेश कुमार चौधरी व अजय कुमार मीण ने मुझे बुलाया और गाड़ी से नीचे उतरते ही एक लड़के ने हाथ मोड़ दिया और दूसरे ने चाटे मारे।

जिसके बाद नरेश कुमार चौधरी व अजय मीणा व दो अन्य लोगो लाटी सरिया से मारपीट। पीड़ित के बेहोश होने पर आरोपी उसे वहीं पर अचेत छोड़ फरार हो गए। पीड़ित के भाई भूदेव ने उसे अचेत अवस्था में स्टार हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की। लेकिन आरोपी बार-बार अपना ठिकाने बदलते रहें।

जिसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आलोक सिंघल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में हरि शंकर शर्मा आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर के निकट सुपरविजन में लिखमाराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सांगानेर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वांछित मुल्ज्मि नरेश चौधरी पुत्र राजाराम जाट रघुनाथपुरी,सांगानेर निवासी व विकम चौधरी पुत्र अशोक लतीफगंज सदर टोंक निवासी को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here