तेज रफ्तार कार व बाइक जोरदार भिड़ंत

0
41

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं इस हादसे में दुसरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हेड कॉन्स्टेबल कैलाश चंद स्वामी ने बताया कि मंगलवार देर रात 12 बजे परमानंद (33) रजत पथ, मानसरोवर निवासी अपने भाई गंगाराम (45) के साथ वैशाली नगर के नर्सरी सर्कल पर जूतों की दुकान से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किरण पथ स्थित अमर जैन हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार का ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनो भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को घायल अवस्था में जयपुरिया अस्पताल भिजवाया। जहा पर चिकित्सकों ने परमानंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल गंगाराम को भर्ती कर लिया। अमर जैन अस्पताल के बाहर मौजूद राहगीरों ने टैक्सी चालक रोहिताश भरतपुर निवासी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here