जयपुर। राजधानी जयपुर के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और युवाओं के आइकन जयपुर रनर्स क्लब के डायरेक्टर विष्णु टांक को मैराथन के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए जयपुर लीजेंड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
टांक समाज सेवा कार्य करने के साथ अपने जीवन में दौड़ को अपना बना लिया हे।वे हर दिन थोड़ा वक्त स्वास्थ्य के लिए जरूर दौड़ते हे । कोरोना काल के वक्त जब सब कुछ बंद था। लेकिन उनके जुनून के आगे सब कुछ पीछे रह गया। उन्होंने अपने घर की छत को ही ट्रैक के रूप में समझ हर दिन दौड़ते।लोगों की फिटनेस के क्षेत्र में भी निरंतर अपना युवाओं को योगदान दे रहे है। नई मिसाल कायम कर रहे हैं।
टांक 2017 से अपने जीवन में दौड़ की शुरुआत की जो हर दिन सुबह दौड़ते हे। अपने मैराथन करियर में कई नेशनल ओर इंटरनेशनल दौड़ में प्रतिभागी बन चुके। जिसमें टांक के नाम कई रिकॉर्ड भी शामिल हे। जिसमें कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
जयपुर एयू मैराथन में सात साल से लगातार पार्टिसिपेट कर भाग लेते हे। हर साल ये 42 किलोमीटर फुल मैराथन में दौड़ते हे। 58 उम्र में भी नौ जवानों की तरह दौड़ लगाते हैं और युवाओं को प्रेरित करते हे। टांक समाज सेवा के कार्य में भी पूरा योगदान देते हे जिसमें गौ रक्षा के लिए भी कार्य करते रहते है।




















