जयपुर। फाल्गुन मास में गोविंद देव जी मंदिर धाम में होली महोत्सव के तहत रचना झांकी में आज कैलाश पर्वत पर भगवान शिव की अलौकिक झांकी के साथ साथ वैष्णव-शैव परंपरा की जुगलबंदी देखने को मिली।
महाशिवरात्रि पर रविवार को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में फाल्गुनी माहौल में वैष्णव और शैव परंपरा का मिलन देखने को मिली। एक ओर जहां ठाकुर श्रीजी का विधिवत पूजन राधा-राधा का जयघोष सुनाई दिया । दूसरी ओर यहां सजाई जा रही रचना झांकी में रंग-बिरंगी गुलाल से आदि देव महादेव की रचना झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही।




















