श्री गोविंद देव जी मंदिर में फागोत्सव में फूलों की होली और भजन संध्या में झूमे हजारों श्रद्धालु

0
48
Holi of flowers during Fagotsav at Shri Govind Dev Ji Temple
Holi of flowers during Fagotsav at Shri Govind Dev Ji Temple

जयपुर। जयपुर स्थित श्री गोविंद देव जी मंदिर में मंगलवार को फागोत्सव 2026 का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंदिर परिसर भक्ति, संगीत और रंगों से सराबोर नजर आया। पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “गोविंद-गोविंद” के जयकारों से गूंज उठा।

इस आयोजन का नेतृत्व श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि.), जयपुर द्वारा किया गया। प्रमुख आयोजकों में सुरेन्द्र सिंह डोबर, सुमित्रा कंवर एवं भरत सिंह की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में के पी बालाजी ग्रुप का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक चंग धमाल से हुई। लोक कलाकारों ने चंग, ढोलक और मंजीरों की मधुर थाप पर ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इसके बाद आयोजित फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया। गुलाब, गेंदा एवं सुगंधित पुष्पों की वर्षा से मंदिर परिसर एक दिव्य उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया। इत्र वर्षा ने वातावरण को और अधिक सुगंधित एवं आध्यात्मिक बना दिया।

संध्या समय आयोजित भजन संध्या में देशभर के ख्यातनाम भजन गायकों ने भक्ति की गंगा प्रवाहित की। अंकुर तिवाड़ी (भरतपुर), मनीष गर्ग (घीवाला), रेहांश गर्ग (घीवाला), पंकज अग्रवाल, राजेन्द्र सैनी, मनीष शर्मा एवं शुभम आर्ट ग्रुप (जयपुर) की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर धुन पर भक्तजन तालियां बजाते और नृत्य करते नजर आए। आयोजक सुरेन्द्र सिंह डोबर ने कहा कि फागोत्सव केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भक्ति और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। यह आयोजन हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सजीव बनाए रखने का माध्यम है।

फागोत्सव 2026 जयपुरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बनकर सामने आया। श्री श्याम सेवक परिवार समिति और सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा का अनुपम उदाहरण साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here