जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मुख्य अतिथि के रूप में लोक कला संगम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने नटराज की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। संस्कार भारती, जयपुर प्रांत की अध्यक्ष डॉ. मधु भट्ट तैलंग और महामंत्री बनवारी लाल चेजारा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। दत्तात्रेय होसबोले ने मंच से लोक कलाकारों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि कलाकारों के सम्मान और प्रोत्साहन, संस्कार निर्माण की अपनी जिम्मेदारी का संस्कार भारती पूर्णत: निर्वहन कर रही है।
उन्होंने कला को हमारे पूर्वजों ने केवल मनोरंजन नहीं व्यक्तिगत विकास, प्रकृति के साथ जोड़ने और ईश्वर की आराधना के लिए बनाया। विभिन्न कला विधाएं हमारी संस्कृति है जो मनुष्य में संस्कार निर्माण करती है। इन विधाओं में लोक कला सबसे विशुद्ध रूप है। हम सभी की दृष्टि कला से जुड़ी होती है इसलिए हर एक व्यक्ति कलाकार है। जीवन को संस्कारित बनाए, मनुष्यता का विकास इसमें ही जीवन की सार्थकता है।




















