श्री श्याम भजन संध्या फागोत्सव में 15 फीट का सजाया विशाल दरबार

0
63
A huge 15 feet court decorated in Shri Shyam Bhajan Sandhya Fagotsav
A huge 15 feet court decorated in Shri Shyam Bhajan Sandhya Fagotsav

जयपुर। मानसरोवर के गोल्यावास के विनायक सरोवर में शनिवार देर शाम श्री श्याम भजन संध्या फागोत्सव का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर 15 फीट का भव्य खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर व समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम आयोजन के पूरे परिवार का दुप्पटा पहना कर सम्मानित किया,इसी के साथ उन्हे मूवमेंटों प्रदान किया।

कार्यक्रम आयोजन कमला शर्मा ने बताया की प्रति वर्ष की भांति इस साल भी मानसरोवर के गोल्यावास के विनायक सरोवर मे श्री श्याम भजन संध्या व फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें श्री खाटू श्याम बाबा का 60 फीट का विशाल दरबार सजाया गया और अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और बाबा के समक्ष 56 भोग अर्पित किए गए।

जिसके पश्चात विशाल भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भजन संध्या के प्रसिद्ध भजन कलाकार राहुल व्यास,सर्वेश दुबे,दीपिका वालेचा, विशाल कुशाल ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं मंत्र मुग्ध करते हुए नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन कमला शर्मा ने अपने नृत्य से बाबा को रिझाने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। फागोत्सव में श्रीखाटू श्याम बाबा के दरबार में भक्तगणों पुष्प और इत्र की वर्षा की । जिससे बाबा का दरबार भीनी खुश्बू से महक उठा। भक्तों ने फागोत्सव फूलों की की होली खेली। फूलों की होली में गुलाब,गंदा, चमेली ,मोगरे के फूलों का इस्तेमाल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here