जयपुरी चुनरी अयोध्या में छाई,एक किलोमीटर लम्बी चुनरी ओढ़ सरयु जी मुस्कराई

0
31

जयपुर। अयोध्या में जगद्गुरु रामानंद जी मंदिर के पाटोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल चुनरी महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया। गुलाबी नगरी जयपुर के भक्त चंद्रमहेश झालानी की और से अयोध्या में सरयु माताजी को एक हजार मीटर की जयपुरी चुनरी समर्पित की गई। यह आयोजन दर्शन भवन अयोध्या धाम की पीठाधीश्वर डा. ममता शास्त्री के सानिध्य में अनेक संतों और भक्तों की उपस्थिति में चुनरी महोत्सव का कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया।

इस अवसर पर दर्शन भवन अयोध्या से विशाल शोभा यात्रा के साथ गाजे-बाजे अनेक झाकियों के साथ अयोध्या के विभिन्न मार्गों से नया घाट सरयु जी के तट पर पहुंची। जहां विद्वान पंडितो द्वारा पूजा-अर्चना अर्चना की गई । इस मौके पर वैदिक विधार्थियो ने शंखनाद कर ध्वनियों से पूरे घाट को गुंजायमान कर दिया। आयोजन में पूरा वातावरण आस्था और आध्यात्मिक भक्तिमय हो गया।

सेकड़ो भक्तों और संतों महंतों की उपस्थिति में सजी हुई इक्कीस नावो के द्वारा एक घाट से दूसरे घाट तक चुनरी को भक्तो द्वारा पकड़ते हुए सरयु मैया की जय घोष के साथ समर्पित की। उसके उपरांत ग्यारहसों बत्तीयों से विधिवत सरयू माताजी कीआरती की गई और सरयू माताजी से जी से देश की सुख समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर दीनबंधु दास महाराज, विप्रदास महाराज, पीठाधीश्वर डा. ममता शास्त्री, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अशोक मिश्रा, गोपाल चौधरी, अयोध्या नगरी के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here