ज्वेलर से हुई लूट का पर्दाफाश: दो शातिर बदमाशों के साथ एक नाबालिग को किया निरुद्व

0
42
pratap nagar
pratap nagar

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने गत 14 फरवरी की रात 8 बजे ज्वेलर से लूट का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों समेंत एक नाबालिग को निरुद्व किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से अन्य वारदातों को लेकर गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 1 किलो तीन सौ ग्राम चांदी व 8 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए है।

गौरतलब है कि गत 14 फरवरी की रात को 8 बजे आरयूएचएस के पास श्योपुर निवासी रामनिवास सैनी कार से घर जा रहे थे,इसी दौरान स्विफ्ट कार में आए कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए 50 ग्राम सोना व 7 किलो चांदी लूट कर फरार हा गए थे।

पुलिस ने लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों कौशल श्रीमाल (24) और समीर खान (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ के बाद 1 किलो 300 ग्राम चांदी, 8 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात का मास्टर माईंड हंसराज बैरवा उर्फ हंसू उर्फ टैम्पू और राज सीकरवार है। जो आदतन बदमाश है। इनके खिलाफ पूर्व में भी लूट के मामले दर्ज है। दोनो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बाल अपचारी का इस्तेमाल किया और उसे लालच देकर उसकी रैकी करवाई।

रैकी करवाने के बाद कौशल और समीर को साथ लेकिर स्वीफ्ट कार से ज्वेलर का पीछा किया और श्योपुर रोड पर उसकी कार के आगे खुद की कार लगाकर उसे रोका और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया की हंसराज बैरवा और राज सीकरवार फिलहाल फरार है। जिनकी तलाश की जा रहीं है।

दस पुलिसकर्मी की टीम लगी वारदात का पर्दाफाश करने

बताया जा रहा है कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ । लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी।

पुलिस ने 9 दिन बाद वारदात का खुलासा किया। इस कार्रवाई में प्रताप नगर एवं तकनीकी शाखा के कुल 10 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। टीम में एसएचओ पूरणमल यादव, एसआई होशियार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल दशरथ और कॉन्स्टेबल गणेश, शंकर सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here