श्री कनक बिहारी जी का 42वा पाटोत्सव में फुल बंगला झांकी सजाकर लड्डुओं का भोग लगाया 

0
38
In the 42nd Patotsav of Shri Kanak Bihari Ji, a flower bungalow tableau was decorated and laddus were offered.
In the 42nd Patotsav of Shri Kanak Bihari Ji, a flower bungalow tableau was decorated and laddus were offered.

जयपुर । दिल्ली रोड गलतागेट स्थित श्री कनक बिहारी जी का 42वा पाटोत्सव भक्ति भाव से महंत सियाराम दास  महाराज के सानिध्य में मनाया गया । मंदिर प्रवक्ता पंडित राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि साकेत वासी नारायण देवाचार्य महाराज, त्रिवेणी धाम खोजीचार्ज राम रिछपाल देवाचार्य  महाराज त्रिवेणीधाम की अध्यक्षता में भव्य उत्सव संत सम्मान समारोह आयोजित हुआ ।

पाटोत्सव मे पधारे संत महंतों का महंत सियाराम दास महाराज ने माला दुपट्टा प्रसाद शोल उड़ाकर स्वागत सम्मान किया । इससे पूर्व प्रातः काल की बेला में मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुर जी का  81 दिव्य कलशो से पंचामृत अभिषेक और विभिन्न तीर्थ के जल से ठाकुर जी का अभिषेक हुआ नूतन नवीन पोशाक धारण कराकर  फूल बंगला झांकी लड्डुओ का भोग लगाया । विभिन्न मंडलों द्वारा बधाई गान उछाल का आयोजन हुआ । इस मौके पर फाग महोत्सव भी मनाया गया । आयोजन मे सर्वप्रथम जयपुर के संत समाज ने प्रसादी पाई । संत महंतों के सानिध्य में  ठाकुर जी की महाआरती हुई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here