जयपुर। देश के मुख्य कैंपसों से होते हुए मिंत्रा युवा-केंद्रित फैशन और म्यूज़िक सेलिब्रेशन के साथ जयपुर पहुँच गया है। मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर 27 फरवरी को जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी जयपुर के वार्षिकोत्सवजेयू रिद्म 26 में आयोजित होगा। एक्टर-म्यूजिशियन फरहान अख्तर के साथ यह जयपुर की सबसे अधिक अपेक्षित यूथ कैंपस ईवेंट्स में से एक होगी, जिसमें संगीत, फैशन और स्टूडेंट्स की संस्कृति के बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।
कैंपस-फर्स्ट प्लेटफॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर क्रिएटिविटी, इंडिविड्युअलिटी और साझा सांस्कृतिक अनुभव पर केंद्रित होगा। जयपुर एक मजबूत युवा फैशन बाजार के रूप में उभर रहा है। ट्रेंड-फर्स्ट स्टाइल में युवाओं की रुचि बढ़ रही है। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में इस टूर द्वारा मिंत्रा का उद्देश्य एक दिलचस्प ऑन-ग्राउंड अनुभव का निर्माण करना है, जो कैंपस लाइफ की एनर्जी और फैशन डिस्कवरी को एक साथ लेकर आए।
मिंत्रा के सीनियर डायरेक्टर,ब्रांड,अभिषेक गौर ने कहा कि हम यूथ क्रिएटिविटी के साथ कैंपस कल्चर का जश्न मनाने के लिए मिंत्रा ग्लैमफेस्ट टूर को जयपुर की जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी लाकर बहुत उत्साहित हैं। यह एडिशन दिलचस्प,फैशन-फॉरवर्ड अनुभवों का निर्माण करने पर हमारा निरंतर फोकस प्रदर्शित करता है, जो युवाओं को हमसे जोड़ते हैं। मल्टी-टैलेंटेड फरहान अख्तर इस शाम को और अधिक रंगीन बना देंगे। उनका रॉक और सोल का मिश्रण आज के युवाओं को बहुत पसंद आएगा।
इस ईवेंट में मिंत्रा एक्सपीरियंस ज़ोन सभी के आकर्षण का केंद्र होगा। यह एक इंटरैक्टिव फैशन प्लेग्राउंड है, जो फिजिकल सेटिंग में डिजिटल डिस्कवरी पेश करता है। इसमें स्ट्रीट कल्चर, पॉप एस्थेटिक्स और स्ट्रीट-स्टाईल फैशन से प्रेरित स्टाइलिंग चैलेंज, सोशल-फर्स्ट और दिलचस्प गेम्स होंगे, जो प्रदर्शित करेंगे कि आज जेन ज़ी फैशन का उपयोग किस प्रकार करते हैं।
एक्सपीरियंस ज़ोन में स्टूडेंट्स मिंत्रा ऐप द्वारा ट्रेंड्स खोज सकेंगे, एक्टिविटीज़ में हिस्सा ले सकेंगे और रिवार्ड अनलॉक कर सकेंगे, जिससे डिजिटल एक्सप्लोरेशन का अनुभव ऑफलाइन मिलेगा। इस ईवेंट में कैंपस टैलेंट द्वारा शोकेज़ और परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी। स्टूडेंट्स ओरिजनल म्यूज़िक, डांस और क्रिएटिविटी पेश कर सकेंगे। जश्न का समापन फरहान अख्तर की लाईव परफॉर्मेंस के साथ होगा, जिनकी डायनामिक स्टेज प्रेज़ेंस और बेहतरीन म्यूज़िक युवाओं को बहुत पसंद आते हैं । यह एक हाई-एनर्जी फिनाले होगा।




















