श्री राम महायज्ञ में रही वेद मंत्रों की गूंज

0
53

जयपुर । सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन के गेट नंबर-6 पर चल रहे नौ दिवसीय कोटि होमात्मक 108 कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ चल रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन 11 लाख आहुतियां समर्पित की जा रही हैं, जिससे यज्ञ स्थल पर वेद मंत्रों की गूंज और भक्ति का अनुपम वातावरण बना हुआ है।

महायज्ञ के यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. गणेश दास महाराज ने बताया कि नौ दिनों में एक करोड़ से अधिक आहुतियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ विश्व शांति, लोककल्याण और राष्ट्र समृद्धि की भावना से किया जा रहा है।

यज्ञकर्ता सियाराम बाबा की बगीची के महंत श्री हरि शंकर दास जी महाराज (वेदांती ) ने महायज्ञ के अंतर्गत होने वाले आध्यात्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार व बुधवार को 

संत श्री निर्मल दास जी महाराज द्वारा भक्तिमाल कथा का वाचन दोपहर 3 बजे से वाचन होगा। आयोजन के तहत 26 व 27 फरवरी  को स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के प्रवचन दोपहर 3बजे से  होंगे। 28 फरवरी को 1008 आसनों पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं 11हजार हनुमान चालीसा के पाठ होंगे। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2026 को संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न संत-महात्मा सहभागिता करेंगे। आयोजकों ने बताया कि निर्मल दास जी महाराज की भक्तिमाल कथा का आमजन ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रसपान किया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचकर आहुतियां अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। महायज्ञ के चलते पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक चेतना का वातावरण बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here