इंस्टाग्राम-टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

0
64
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर साइबर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर साइबर ठगी करने वाले आरोपी गणेश मीणा सोशल मीडिया पर लोगों से संपर्क कर 5 हजार रुपए को 25 हजार रुपए बनाने का झांसा देता था।

निवेश के नाम पर वह लोगों से पैसे लेकर ठगी करता था। इस पर थानाधिकारी रुपनारायण यादव के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शातिर साइबर अपराधी गणेश मीणा (22) निवासी बाटोडा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग ठगी में किया जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here