जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक शिप्रा पथ थाने पर उपस्थित रह कर जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान मानसरोवर सर्कल के शिप्रा पथ, मानसरोवर, मुहाना, नारायण विहार एवं पत्रकार कॉलोनी पुलिस थाने क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।




















