रंगभरी ग्यारस सरस निकुंज में मनाया फाग महोत्सव

0
51

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में गुरुवार को आमलकी एकादशी और फाल्गुन की रंग भरी ग्यारस के उपलक्ष्य में फाग उत्सव आयोजित किया गया। श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में प्रात: काल श्री ठाकुर जी सरकार के नित्य सेवा क्रम के साथ विशेष सुगंधित केसर-चंदन से जलाभिषेक किया गया।

शाम को श्री सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया के निर्देशन में होली के पदों से ठाकुरजी को रिझाया गया। फूलों की होली आकर्षण का केन्द्र रही। ठाकुरजी को रंग-बिरंगी गुलाल अर्पित की गई। यही गुलाल भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित की गई। इस गुलाल से ही श्रद्धालु सबसे पहले होली खेलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here