विधायक कार्यकर्ताओं पर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव से मारपीट का आरोप

0
39
NSUI to protest Epstein Files and PM's stand today
NSUI to protest Epstein Files and PM's stand today

जयपुर। राजधानी में खींवसर विधायक के कार्यकर्ताओं पर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित ने ज्योति नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार नागौर के खींवसर निवासी एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अनिल सारण (22) ने शिकायत में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह राजस्थान विधानसभा के सामने स्थित विधायक आवास में जनप्रतिनिधियों से मिलने पहुंचे थे। वह किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी से मुलाकात करने जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा का ड्राइवर मौजूद था, हालांकि लिफ्ट में कोई बातचीत नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार विकास चौधरी के विधानसभा में होने की जानकारी मिलने पर वह भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ से मिलने उनके फ्लैट पर पहुंचे। वहां बैठे होने के दौरान उन्हें विधायक रेवंतराम डांगा के सोशल मीडिया इंचार्ज के नाम से व्हाट्सएप कॉल आया। जिसमें किसी काम के बहाने नीचे बुलाया गया।

पीड़ित का आरोप है कि बिल्डिंग के नीचे पहुंचने पर 8-10 लोग पहले से खड़े थे। उनके पास जाते ही रविंद्र डांगा, सुरेंद्र डांगा और ड्राइवर सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here