एसओजी ने अवैध हथियार फैक्ट्री चलाने वाले दो बदमाशों किया गिरफ्तार

0
47
SOG arrested two criminals running an illegal arms factory.
SOG arrested two criminals running an illegal arms factory.

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने अवैध हथियार (पिस्टल-माउजर) बनाने वाले दो फरार आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले सात साल से फरार चल रहे थे और अपने घर पर ही हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलवीर सिंह उर्फ बल्लू उर्फ बलवीर सरदार (54) और पंडित उर्फ अनिल डावर (28) निवासी गंधवानी धार (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर मध्य प्रदेश में दबिश देकर दोनों को पकड़ा।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध पिस्टल और माउजर तैयार कर तस्करों को सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के ठिकाने से हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2020 में एसओजी ने कार्रवाई करते हुए हथियार तस्कर अंकुर लाल मीणा और हेमराज मीणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अवैध देसी पिस्टल व 2 अतिरिक्त मैग्जीन बरामद की थीं। इसके बाद मई 2023 में अकलेश मीणा और श्याम बिहारी मीणा को गिरफ्तार कर 6 अवैध देसी पिस्टल व 2 मैग्जीन जब्त की गई थीं। दोनों मामलों में पूछताछ के दौरान दलवीर सिंह और अनिल डावर के नाम सामने आए थे।

एसओजी टीम दोनों आरोपियों की पिछले सात वर्षों से तलाश कर रही थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here