मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

0
56
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने न्यू सांगानेर रोड पर हुई मारपीट की घटना में शामिल गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टिकेन्द्रसिंह (29) के रूप में हुई है। जबकि मामले के कथित मास्टरमाइंड चन्द्रशेखर उर्फ चंदू देशवाल (25) और कन्हैया उर्फ कान्हा ठाकुर (26) उर्फ कान्हा सिंह जादौन फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 19 फरवरी को पीड़ित अरुण शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 20 फरवरी की रात करीब 12:50 बजे वह अपने दोस्तों के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। न्यू सांगानेर रोड पर शराब की दुकान के पास वाहन रोकने के दौरान एक काली स्कॉर्पियो से उतरे 5-6 युवकों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया।

हमले में भवानी शंकर गुजराती के सिर में गंभीर चोट आई, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। इस संबंध में श्याम नगर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद टिकेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया गया।

वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन और अन्य फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here