हीरो मोटोकॉर्प ने ‘राइड सेफ इंडिया’ के साथ सबके लिए सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया

0
55

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प, दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, ने हरियाणा पुलिस और राहगिरी फाउंडेशन के साथ मिलकर गुरुग्राम में #SheRidesForSafety वुमंस नाइट रैली का आयोजन किया।

इस रैली को डॉ. अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त; डॉ. राजेश मोहन, उपायुक्त (ट्रैफिक पुलिस) और हीरो मोटोकॉर्प के वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल बिजनेस एंड प्रोडक्ट प्लानिंग, श्री संजय भान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेशन हाउस ऑफिसर सुश्री सोनिया तथा महिला पुलिस बल ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए इस मुहिम का समर्थन किया।

इस रैली में 150 महिला राइडर्स ने भाग लिया और यह सड़कों पर सुरक्षा, आत्मविश्वास तथा समावेशन का एक शक्तिशाली उत्सव था। महिला राइडर्स ने गुरुग्राम की सड़कों पर देर शाम 9 किलोमीटर की रूट पर सवारी की।

जनवरी 2026 में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शुरू की गई ‘राइड सेफ इंडिया’ पहल एक तीन महीने की मुहिम है, जो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा निर्धारित सड़क सुरक्षा के 4Es – शिक्षा, इंजीनियरिंग, प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल पर आधारित है। प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान, स्कूल एक्टिवेशन और नागरिक-नेतृत्व वाले कार्यक्रमों के माध्यम से यह अभियान सुरक्षित सवारी को एक सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहा है।

इस पहल के बारे में, हीरो मोटोकॉर्प की हेड – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं सीएसआर, लतिका तनेजा ने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के रूप में, जहां हर दिन लाखों लोग हीरो मोटोकॉर्प के वाहनों को चलाते हैं, सड़क सुरक्षा हमारे लिए केवल एक प्राथमिकता नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जो हमें परिभाषित करती है।

हमारी ‘राइड सेफ इंडिया’ मुहिम के माध्यम से हम समुदायों में निरंतर व्यवहार परिवर्तन लाकर सुरक्षा की संस्कृति को आकार देने का काम कर रहे हैं। आज की वुमंस रैली इस विश्वास को दोहराती है कि सुरक्षित गतिशीलता सच्चे सशक्तिकरण के लिए बुनियादी जरूरत है, क्योंकि जब महिलाएं स्वतंत्र और सुरक्षित रूप से आगे बढ़ती हैं, तो समाज भी उनके साथ आगे बढ़ता है।”

इस पहल के तहत, 14 महिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को भी सुरक्षित गतिशीलता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिससे उन महिलाओं का जश्न मनाया गया जो एक मिसाल पेश करके भारत की सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाने में नेतृत्व कर रही हैं।

कार्यक्रम में, गुरुग्राम पुलिस के मुख्यालय के पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्पित जैन ने कहा, “राइड सेफ इंडिया जैसी पहलें सड़क सुरक्षा जागरूकता से कहीं अधिक दूर तक जाती हैं, वे एक निर्णायक संदेश देती हैं कि हमारी सड़कें हर नागरिक की हैं, हर घंटे।

हम हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर एक सुरक्षित, अधिक समावेशी सार्वजनिक स्थान बनाने पर गर्व महसूस करते हैं। एक विभाग के रूप में, हम उन संगठनों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो इरादों को असरदार ढं से हकीकत में बदलते हैं।”

“वुमेन्स नाइट रैली, ‘राइड सेफ इंडिया’ के समावेशी सड़क सुरक्षा मिशन का एक अहम अध्याय है। इस पहल की नींव भारत में सड़क सुरक्षा से जुड़े विमर्श के केंद्र में महिलाओं को रखने के संकल्प पर रखी गई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here